{"_id":"6873a10c797505f96605ad6a","slug":"shiv-sharan-shri-ram-langar-committee-organized-a-langar-in-the-disaster-affected-thunag-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140499-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी ने आपदा प्रभावित थुनाग में लगाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी ने आपदा प्रभावित थुनाग में लगाया लंगर
Sun, 13 Jul 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रविवार को पूर्व सीएम सहित हजारों लोगों ने ग्रहण किया लंगर: शर्मा
समिति 31 जुलाई तक चलाती रहेगी लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी घुमारवीं की ओर से मंडी के थुनाग में जल प्रलय से प्रभावित परिवारों और उनकी मदद में जुटे लोगों के लिए रविवार को बिलासपुर धाम का लंगर लगाया। लंगर में हजारों लोगों ने भोजन किया। खास बात यह रही है नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी लंगर में दोपहर का भोजन ग्रहण किया।
शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी घुमारवीं के लंगर प्रभारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि रविवार को थुनाग में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। रविवार को कहलूरी धाम तैयार की गई थी। घुमारवीं से आयकर परामर्शदाता संयोग कश्यप जरूरत का सारा सामान तुरंत थुनाग पहुंचा रहे हैं। घुमारवीं की जनता भी थुनाग में लगे लंगर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं के दानी सज्जनों द्वारा लंगर के लिए दिया जा रहा सहयोग अनुकरणीय है। थुनाग के हालातों को देखते हुए शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी घुमारवीं ने निर्णय लिया है कि वे 31 जुलाई तक लंगर का आयोजन निर्विघ्न रूप से करते रहेंगे। यदि शासन प्रशासन की ओर से कुछ दिन और लंगर व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कहा जाता है तो वे पूर्ण रूप से तैयार हैं। कुलभूषण शर्मा ने बताया कि इलाके की कुछ बेटियां भी चपाती आदि बनाने में सहयोग कर रही हैं, जबकि समिति के श्री राम राणा, चंदन राणा, संजय शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता दिन-रात मोर्चे पर डटे हैं।