{"_id":"64bd026d1b1f89131701ffcc","slug":"shaurya-became-mr-and-anjali-became-miss-fresher-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-2927-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शौर्य मिस्टर और अंजलि बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शौर्य मिस्टर और अंजलि बनीं मिस फ्रेशर
विज्ञापन
-बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शनिवार को बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, एकल नृत्य, पंजाबी गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में शौर्य को मिस्टर फ्रेशर और अंजलि को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की हर एक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एचईआईएस के सेक्रेटरी डॉ. सुरेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर बीसीए प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत, कोऑर्डिनेटर बीबीए प्रोफेसर अनिल जम्वाल, बीसीए विभाग की तरफ से प्रोफेसर अमरपाल, प्रोफेसर रोहित, प्रोफेसर प्रियंका और बीबीए विभाग की तरफ से डॉ. रवि और विद्यार्थी उपस्थित रहे।