{"_id":"58c584f64f1c1b7926dc4561","slug":"shahtlai-chetra-fair-started-from-14-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से सजे बाबा बालक नाथ के तपोस्थली मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से सजे बाबा बालक नाथ के तपोस्थली मंदिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चैत्र मेलों को लेकर शाहतलाई में मंदिर की सजावट करते हुए कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई मे चैत्र माह पर एक महीने तक चलने वाले मेलों के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार से शुरू होने जा रहे मेले के लिए बाबा बालक नाथ के तपोस्थली मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। सड़कों का कायाकल्प करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालयों और स्नानागारों की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन
शाहतलाई में हर साल हिमाचल के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए बाबा बालक नाथ के तपोस्थली वट वृक्ष, रोटियां-लस्सी और गुरनाझाड़ी मंदिरों को नया रंग रूप देकर उन्हें फूलों से सजाया जा रहा है। नगर पंचायत के स्नानागारों और शौचालयों के अलावा मंदिर न्यास ने खड्ड के किनारे अस्थायी शौचालयों और स्नानागारों की व्यवस्था कर दी है।
शाहतलाई मंदिर न्याय के कनिष्ठ अभिंयता विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को चैत्र संक्रांति के अवसर पर झंडूता के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नवीन शर्मा झंडा चढ़ाकर मेले का शुभारंभ करेंगे।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए श्रद्धालुओं की हर सुविधा को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
नगर पंचायत सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। अगर सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
झंडूता के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नवीन शर्मा ने शनिवार शाम को शाहतलाई क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया है कि मेलों में शांति व्यवस्था बनाएं रखे।