{"_id":"6ab819b5a0a2fcfcde028ab9","slug":"sewage-flowing-onto-the-road-near-ghumarwin-hospital-shopkeepers-distressed-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168601-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के पास सड़क पर बह रहा सीवेज, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल के पास सड़क पर बह रहा सीवेज, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
घुमारवीं में खुले में बह रहा गंदा पानी। संवाद
दुर्गंध से ग्राहकों का रुकना मुश्किल, वाहनों के गुजरने पर दुकानों तक पहुंच रहा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में सीवरेज व्यवस्था लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर सिविल अस्पताल घुमारवीं के समीप पिछले कई दिनों से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, अस्पताल आने वाले मरीजों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज चैंबर से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर फैलने के साथ आसपास गंदगी छोड़ रहा है। वाहनों के गुजरने पर पानी उछलकर सड़क किनारे स्थित दुकानों तक पहुंच रहा है। पूरे क्षेत्र में सीवरेज की दुर्गंध भी फैली हुई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दिनभर नाक पर रुमाल रखकर दुकानों में बैठना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण ग्राहकों का दुकानों में रुकना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीवरेज के पानी के साथ बहकर आने वाली गंदगी जूतों और वाहनों के पहियों के माध्यम से आसपास की दुकानों और घरों तक पहुंच रही है। सिविल अस्पताल के समीप सड़क पर सीवरेज का पानी बहने से मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से चैंबर की सफाई करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
कोट
मामला ध्यान में आया है। सीवरेज चैंबर के ओवरफ्लो होने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। चैंबर की जांच कर आवश्यक मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
-यशपाल शर्मा,अधिशासी अभियंता,जलशक्ति विभाग, घुमारवीं