Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seven injured in road accident

Bilaspur News: एनएच किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक परिवार के सात लोग घायल

Tue, 03 Jan 2023 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
seven injured in road accident
बिलासपुर के गंभर पुल के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर थाना के तहत गंभर पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एनएच किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। कार में बैठे एक ही परिवार के सात लोग और सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। छह घायलों का उपचार जिला अस्पताल, एक घायल का स्वारघाट सीएचसी में चल रहा है, जबकि दो साल के बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार खुद घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को गंभर पुल के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। बस का इंतजार रहा एक व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला। कार सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक घायल को स्वारघाट ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से एक बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान कार सवार राजेंद्र कुमार (28), मोनिका (26), रीता (8), दीक्षा (6), मानवी (4), ध्रुव (2), लीला देवी निवासी गांव बनेड़, तहसील नालागढ़ जिला सोलन और बस का इंतजार कर रहे घायल व्यक्ति की पहचान रामपाल (58) निवासी श्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि ट्रक का कब्जे में लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed