{"_id":"65f1a27bc362c6ab930be96c","slug":"server-down-since-two-days-consumers-not-getting-ration-in-depots-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114501-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो दिन से सर्वर डाउन, उपभोक्ताओं को डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो दिन से सर्वर डाउन, उपभोक्ताओं को डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में लोग हो रहे परेशान
ग्रामीण बोले, पीओएस मशीन के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था होनी भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राशन डिपो में पीओएस का सर्वर डाउन होने के कारण जिले में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में कार्ड धारकों को दो दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने की वजह से पीओएस मशीन में उनके अंगूठे का निशान स्कैन नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों में रोष है।
सर्वर डाउन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है जो दैनिक कार्य छोड़ डिपो में पहुंच रहे हैं। वहां पर सर्वर डाउन होने के कारण उनको बिना सामान लिए घर लौटना पड़ रहा है। राशन डिपो में खाद्यान्न वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था साल भर बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। खाद्य विभाग द्वारा नगरीय और ग्रामीण इलाकों में खाद्यान्न वितरण का कार्य पीओएस मशीन से करवाया जा रहा हैं। दो दिन से जिले भर की राशन दुकानों पर रखी पीओएस मशीन सर्वर डाउन होने के कारण बंद पड़ी हुई है। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं में नानक चंद, दिलु राम, प्यार सिंह, हरिराम, जामरू राम, धर्म सिंह, हरि सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें राशन न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पीओएस मशीन के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था का होना भी अति अनिवार्य है। ताकि उपभोक्ता राशन के लिए परेशान न हो।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि सरकारी खाद्य डिपो में लगी मशीनें बीएसएनएल के सर्वर से कार्य करती हैं। इसमें तकनीकी खराबी आ गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सर्वर ठीक हो जाएगा। उसके बाद राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने के अपील की है।