फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sensation of burial of two newborns in Bhakra Dam, buried

भाखड़ा डैम में दो नवजातों के शव मिलने से मची सनसनी, दफनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Sensation of burial of two newborns in Bhakra Dam, buried
बिलासपुर (रामपुर)। बिलासपुर नगर की भाखड़ा डैम पुल के नीचे सोमवार दोपहर दो नवजातों के शवों मिलने पर सनसनी फैल गई। बाद में दोनों शवों को दफना दिया गया। लोगों का कहना है कि रविवार को भी एक नवजात का शव मिला था। सोमवार दोपहर नगर की भाखड़ा डैम पुल के नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों ने देखा कि पत्थरों के बीच में दो नवजातों के शव पड़े हैं। कुछ ही देर में डैम कॉलोनी के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में दोनों नवजातों का दफना दिया। लोगों का कहना था कि रविवार को भी एक नवजात का शव पत्थरों के बीच पड़ा हुआ मिला था, जिसे दफना दिया गया था। नवजातों के शवों को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव ने घटना के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed