{"_id":"6751925b9258fb6a4f0bb5e0","slug":"senior-citizens-raised-issues-of-garbage-street-lights-and-walkways-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-127758-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए कूड़ा, स्ट्रीट लाइट और पैदल रास्ते के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए कूड़ा, स्ट्रीट लाइट और पैदल रास्ते के मुद्दे
Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित नगर परिषद व वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य । संवाद
- नगर परिषद के सामने बंद पड़ी नालियों पर भी जताई चिंता
- नगर परिषद की वरिष्ठ नागरिक सभा के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की बैठक वरिष्ठ नागरिक सभा के साथ वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गौतम ने की। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय भी उपस्थित रहीं।
बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष ने समस्त सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों से घर द्वार से कूड़ा करकट उठाने की योजना के बारे में चर्चा की। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही कूड़ा निष्पादन संयंत्र लग जाएगा तो संबंधित इलाकों में भी कूड़ा उठाया जाएगा। सभा ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई। इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नया टेंडर होने पर यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। सभा ने गुरुद्वारा चौक से जिला पुस्तकालय तक पैदल रास्ते का निर्माण करने की मांग उठाई। अध्यक्ष ने कनिष्ठ अभियंता को प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। शहर में बंद पड़ी नालियों पर भी वरिष्ठ नागरिकों ने चिंता जताई। कहा कि पैदल मार्ग को भी रेहड़ी फड़ी वालों से मुक्ति दिलाने और उनका उचित बसाव किया जाए। सभा ने नगर को आवारा पशुओं और ओंकार कपिल के आवास के समीप टाइल्स लगाने का काम भी जल्द करने की मांग की। बैठक में सभा के वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल सांख्यान, ओम प्रकाश गर्ग, ई. मनमोहन भंडारी, ई. प्रेमलाल पराशर, सुशील पुंडीर आदि उपस्थित रहे।