फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior Citizens' Association protests against gunpowder warehouse in RataihalSenior Citizens' Association protests against gunpowder warehouse in Rataihal

Bilaspur News: रटैहल में गन पाउडर के गोदाम का वरिष्ठ नागरिक सभा ने किया विरोध

Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens' Association protests against gunpowder warehouse in RataihalSenior Citizens' Association protests against gunpowder warehouse in Rataihal
घुमारवीं में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में मौजूद सभा सदस्य। स्रोत: सभा
घुमारवीं में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा को बताया सर्वोपरि, एनएच-103 पर पैदल मार्ग बनाने की मांग
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में पार्किंग व शौचालय निर्माण की भी उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक वीरवार को सभा के प्रधान रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं की स्थिति और सभा की ओर से किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 के अंतर्गत रटैहल गांव में गन पाउडर का गोदाम खोले जाने के मामले पर सभा के सभी सदस्यों ने एकमत से कड़ा विरोध जताया और अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि रिहायशी और आबादी वाले क्षेत्र के आसपास गन पाउडर का भंडारण सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंताएं पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि लोगों में भय का माहौल न बने। प्रशासन को कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थानीय लोगों की राय जरूर जाननी चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के दोनों ओर उन स्थानों पर शीघ्र पैदल मार्गों के निर्माण की मांग उठाई गई जहां राहगीरों के चलने की उचित व्यवस्था नहीं है। पैदल मार्गों के अभाव में लोगों को सड़क पर चलने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल घुमारवीं में निर्माणाधीन पार्किंग के साथ सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की गई। सभा ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से आग्रह किया कि शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही शहर में ऑटो और ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की मांग भी दोहराई गई ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग और समाज को मिलकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया। सभा ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को जहां भी वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता होगी, सभा पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार हरि सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कुमार, महासचिव देवराज चंदेल, कोषाध्यक्ष लेख राम कौल, अरविंद शर्मा, हेमराज महाजन, कृष्ण भारद्वाज और मनमोहन भट्टी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed