फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior Citizens Assembly raised demand for removal of dry trees

Bilaspur News: कृष्ण जन्माष्टमी पर शाहतलाई में निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा

Wed, 21 Aug 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Assembly raised demand for removal of dry trees
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शाहतलाई में तैयारियों का दौर शुरू
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में पर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शाहतलाई में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी को लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में तय हुआ कि इस साल जन्माष्टमी पर नई शुरुआत करते हुए शाहतलाई बाजार में भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।
बुधवार को आयोजकों ने निर्णय लिया कि पहले की तरह इस बार भी बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने मटकी फोड़ने का आकर्षण कार्यक्रम भी रहेगा। रथ यात्रा के मौके पर शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कृष्ण भक्तों से आह्वान किया। शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण,भगवान शंकर के भजनों पर नृत्य के लिए विशेष कलाकारों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। कृष्ण जन्माष्टमी संध्या पर विशेष रूप से आमंत्रित कलाकारों द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्म के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद भी वितरित होगा।
विज्ञापन

मुख्य आयोजक पुजारी राकेश शर्मा पुजारी ने आमजन से इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भाग लेने पर आग्रह किया है, ताकि पूर्व से चली आ रही भारतीय संस्कृति की धार्मिक धरोहर को जीवित रखा जा सके। बैठक में चर्चा रही कि हिंदू सनातन को आगे बढ़ाने के लिए हर घर से अपनी सहभागिता समस्त धार्मिक कार्यक्रमों में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पवन कौशल, महेंद्र ठाकुर, देश राज शर्मा,सरवन पुजारी, राजेश कुमार, राजकुमार कौशल, सरवन वर्मा, राजेश शर्मा, हरिदत्त कौशल, पदमदेव शर्मा, रामस्वरूप सोनी ,बिजेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed