{"_id":"6941570e128147ddad0ef1f5","slug":"self-reliant-and-developed-india-resolution-village-center-foot-march-continues-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150311-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में आत्मनिर्भर-विकसित भारत संकल्प ग्राम केंद्र पदयात्रा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में आत्मनिर्भर-विकसित भारत संकल्प ग्राम केंद्र पदयात्रा जारी
Tue, 16 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा के बूथ पर टिफिन बैठक करते विधायक कटवाल। स्रोत: भाजपा
जेपी नड्डा के गृह बूथ विजयपुर व हीरापुर में टिफिन बैठकों में जुटे कार्यकर्ता
विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की मजबूती का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में शुरू की गई आत्मनिर्भर-विकसित भारत संकल्प ग्राम केंद्र पदयात्रा के तहत मंगलवार को विधायक जीतराम कटवाल ने विजयपुर ग्राम केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम केंद्र के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह बूथ विजयपुर, हीरापुर बूथ पर आयोजित टिफिन बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों की अध्यक्षता झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल ने की।
बैठकों में विधायक जीतराम कटवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का महत्व बताते हुए क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने मेरा बूथ-सबसे मजबूत के मूलमंत्र पर जोर देते हुए कहा कि बूथ पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से भाजपा को कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। कटवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पन्ना प्रमुख, लाभार्थी संपर्क, घर-घर संवाद और नियमित टिफिन बैठकों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठकें न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी होता है। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं और भाजपा की विकासात्मक सोच को हर परिवार तक पहुंचाने का भी उन्होंने आग्रह किया। आत्मनिर्भर-विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। बिलासपुर जिले में एम्स, फोरलेन सड़कों तथा निर्माणाधीन रेलवे परियोजना जैसे बड़े कार्य इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अब विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है।
विधायक ने बताया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विजयपुर पंचायत में लगभग 1.45 करोड़ रुपये तथा हीरापुर पंचायत में करीब 70 लाख रुपये का बजट विधायक निधि एवं अन्य मदों से उपलब्ध करवाया गया है। बैठकों के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इन बैठकों में झंडूता भाजपा मंडल महामंत्री सुशील नड्डा, जिला उपाध्यक्ष शैलजा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, महामंत्री सुरेंद्र चंदेल, पंचायत प्रधान सतीश धीमान, उप प्रधान श्यामलाल बैंस, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुरेंद्र चंदेल तथा बूथ अध्यक्ष रुपलाल और राजेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।