फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Security ring to be tightened for President's visit; 500 police and Home Guard personnel to be deployed.

Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे पर मजबूत होगा सुरक्षा घेरा, 500 पुलिस-होमगार्ड जवान संभालेंगे मोर्चा

Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Security ring to be tightened for President's visit; 500 police and Home Guard personnel to be deployed.
राष्ट्रपति दौरे को लेकर श्री नयना देवी जी में चल रहा सड़क मरम्मत का कार्य। संवाद
छह अक्तूबर को श्री नयना देवी जी और एम्स पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू , तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी रहेंगी तैनात
विज्ञापन

टोबा-नमैला और घवांडल-नयना देवी सड़क पर पैचवर्क तेज
मंदिर से एम्स तक हर व्यवस्था की हो रही निगरानी

तरुणेश शर्मा
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। श्री आनंदपुर साहिब से श्री नयना देवी जी पहुंचने से लेकर एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह तक पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। सुरक्षा के साथ सड़क, यातायात, स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी पुख्ता किया जा रहा है। दौरे के दौरान करीब 500 पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती प्रस्तावित है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति पहले श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद एम्स बिलासपुर पहुंचकर संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। एम्स में दोपहर बाद करीब तीन से चार बजे तक समारोह प्रस्तावित है। इसके बाद राष्ट्रपति के मनाली रवाना होने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित सड़क रूट को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने काम तेज कर दिया है। श्री आनंदपुर साहिब से श्री नयना देवी जी पहुंचने वाले मार्ग पर टोबा से नमैला तक करीब छह किलोमीटर हिस्से में पैचवर्क करवाया जा रहा है। घवांडल से श्री नयना देवी जी तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की मरम्मत भी करवाई जा रही है। संबंधित विभागों को निर्धारित समय से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री नयना देवी जी में मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र और आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा के साथ यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, बिजली और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी को मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की मांग की है। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ की तैनाती रहेगी। राष्ट्रपति के साथ दिल्ली से आने वाली चिकित्सा टीम के निर्देशों के अनुसार स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम भी काम करेगी। श्री नयना देवी जी में करीब एक घंटे के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं भी तैयार रखी जाएंगी। दौरे से जुड़े कार्यों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग कमेटियां गठित की हैं। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, पेयजल और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के अधिकारी समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन

एम्स के पहले दीक्षांत में जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद
एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के भी शामिल होने का कार्यक्रम है। समारोह छह अक्तूबर को होगा। संस्थान की ओर से योग्य स्नातकों के लिए आमंत्रण संबंधी सूचना जारी की जा चुकी है। राष्ट्रपति श्री नयना देवी जी में दर्शन के बाद एम्स पहुंचेंगी और दोपहर बाद करीब तीन से चार बजे तक प्रस्तावित समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद उनके मनाली रवाना होने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर श्री नयना देवी जी में चल रहा सड़क मरम्मत का कार्य। संवाद

राष्ट्रपति दौरे को लेकर श्री नयना देवी जी में चल रहा सड़क मरम्मत का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed