फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM inspected Diara sector on foot

Bilaspur News: एसडीएम ने डियारा सेक्टर का किया पैदल निरीक्षण

Wed, 21 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Diara sector on foot
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में निरीक्षण करते एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग। संवाद
समस्याओं का निवारण करने का भरोसा दिलाया
विज्ञापन

पार्को की दशा सुधारने का दिया आश्वासन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पार्कों की स्थिति, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बुधवार को शहर के डियारा सेक्टर का दौरा किया। उनके साथ इस दौरान नप अध्यक्ष कमल गौतम भी मौजूद रहे।
सबसे पहले एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ लगते पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के मनोनीत पार्षद मनीश शर्मा ने पार्क में ऊंची फेंसिंग, डंगे की तरफ रेलिंग लगाने, बुजुर्गों के लिए ओपन एयर जिम लगाने, पार्क के चारों ओर टाइल्स बिछाकर बुजुर्गों के टहलने के लिए रास्ता बनाने की मांग रखी। एसडीएम अभिषेक गर्ग ने डियारा सेक्टर का पैदल चलकर पूरा मुआयना किया। उन्होंने जल निकासी के लिए स्थान देने और गलियों रास्तों से सामान हटाने का भी आश्वासन दिया। एसडीएम ने वार्ड नंबर आठ का भी दौरा किया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ नाले के नौण तक पैदल चलकर व्यवस्था की जांच की। इस मार्ग पर सडक़ का एक हिस्सा टूट गया है, जहां पर एसडीएम ने डंगा लगाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने इसी सड़क की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात की ताकि लोग इस सडक़ किनारे कूड़ा-कर्कट न फेंकें। वार्ड नंबर-आठ के पार्क, जिसमें प्रवासियों ने कब्जा किया है उसके जीर्णोद्धार का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक केके कौशल, राजेंद्र चौहान, आरएन भट्टा, बृज चोपड़ा, साजिद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed