फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM Dharampal Chaudhary honored with Indian Excellence Award-2026

Bilaspur News: इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित हुए एसडीएम धर्मपाल चौधरी

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM Dharampal Chaudhary honored with Indian Excellence Award-2026
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी के एसडीएम धर्मपाल चौधरी को जनसेवा, उत्कृष्ट प्रशासन और सामाजिक योगदान के लिए इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच और गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल और सम्मान पत्र भेंट किया। आयोजकों ने बताया कि एसडीएम चौधरी ने मंदिर प्रबंधन, स्वच्छता, लंगर व्यवस्था, आधुनिक लाइब्रेरी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और 40वें ट्रस्ट स्थापना दिवस के सफल आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इस आयोजन में 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को खेल, विज्ञान क्विज और सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच मिला। इस अवसर पर धर्मपाल चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन


------------

डे-केयर सेंटर में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

बिलासपुर। मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर, डियारा सेक्टर में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. जितेंद्र कुमार ने 19 बुजुर्गों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप और शुगर की जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सक ने बुजुर्गों को संतुलित आहार, नियमित सैर और योग अपनाने की सलाह दी। ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


------------

जबली अनुभाग में 17 व 19 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बिलासपुर। विद्युत उपमंडल-1 के सहायक अभियंता सन्नी जगोता ने बताया कि जबली अनुभाग के 11 केवी कोठीपुरा फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य और बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई के कारण 17 और 19 जुलाई को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को कोठीपुरा, राजपुरा, नोआ, परोही, चिल्ला, बड्डू, दडोग, चंगरपलासनी और गवाहन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 19 जुलाई को जबली, समोला, मंडी माणवा, नौणी, पडगल, कोठीपुरा, नोआ, राजपुरा, परोही, चिल्ला, बड्डू, दडोग, चंगरपलासनी, गवाहन और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

बरेटा व कोहिना क्षेत्र में आज बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित

बिलासपुर। विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता ई. रविंद्र चौधरी ने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई के चलते 16 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत बरेटा, कोहिना और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है और लोगों से सहयोग और असुविधा के लिए समझदारी बरतने की अपील की है।

-----------

31 जुलाई तक दिन में बंद रहेगा कुठेडा-हरलोग सड़क मार्ग

बिलासपुर। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कुठेडा-हरलोग वाया डुगली-तसली सड़क मार्ग को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। हल्के वाहन मसूर मोड़ होते हुए त्यून खास-जोलपलाखीं मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि भारी वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। मरम्मत अवधि के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बस, वीआईपी और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति रहेगी। संवाद

------------

गाहर केंद्र में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम, बच्चों को मिली खेल सामग्री

गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत गाहर में ‘एक से श्रेष्ठ’ कार्यक्रम के तहत गाहर केंद्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें गाहर, लंजता और गतवाड़ केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। मुख्यातिथि रामपाल नड्डा ने विद्यार्थियों को बैडमिंटन, स्कूल बैग और फ्लाइंग डिस्क वितरित कर शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। कार्यक्रम में तारा सिंह और सुनील भी उपस्थित रहे। समन्वयक आशीष ठाकुर व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों में शिक्षा, खेल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

-------

सेऊ में सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा का शिविर, 40 लोगों का जांच स्वास्थ्य

गेहड़वीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव में बुधवार को सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर की जानकारी देते हुए सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के समन्वयक आशीष ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में लगभग 40 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर बीमारी की पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके।


-----------

शत प्रतिशत रहा डंगार कॉलेज का परीक्षा परिणाम

भराड़ी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि इस बार शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विशाल ने पहला, सुनीता देवी ने दूसरा और तनु देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने कॉलेज स्टाफ, छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed