फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   schools wons in cultural programe

Bilaspur News: समूह नृत्य में कन्या स्कूल घुमारवीं प्रथम

Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
schools wons in cultural programe
संगीत वादन में कंदरौर, एकल संगीत गायन में एबीपीएस बागा प्रथम
विज्ञापन

जुखाला कॉलेज में जिला स्तरीय कला एवं रंगोत्सव आयोजित
जिले के 123 प्रतिभागियों, 28 मेंटर शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/जुखाला। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में जिला स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 123 प्रतिभागियों और 28 मेंटर शिक्षकों ने भाग लिया। कला उत्सव में संगीत गायन एकल, संगीत गायन समूह, संगीत वादन एकल, संगीत शास्त्रीय स्वर वादन, संगीत वादन समूह, नृत्य एकल शास्त्रीय, नृत्य समूह क्षेत्रीय, नाटक, दृश्य कला एकल, दृश्य कला एकल त्रिआयामी, दृश्य कला समूह, पारंपरिक कहानी वाचन समूह प्रतियोगिता कराई गई। रंगोत्सव में सुलेख, कार्ड मेकिंग, लोक नृत्य, द्विआयामी चित्रकला, लोक नृत्य एकल, रंगोली प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम में उपनिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, निशा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कला उत्सव एवं रंगोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक जागरूकता एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी परंपरा, संस्कृति और कला के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। जिला समन्वयक कला एवं रंगोत्सव डॉ. नीलम शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कहानी वाचन समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल ने पहला, कन्या पाठशाला घुमारवीं ने दूसरा और टोबा स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में कन्या पाठशाला घुमारवीं ने पहला, बैहल स्कूल ने दूसरा और बड़गांव स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। संगीत वादन में कंदरौर स्कूल ने पहला, भराड़ी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल संगीत गायन में एबीपीएस बागा पहले, झंडूता स्कूल दूसरे और टरवाड़ स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में झंडूता स्कूल पहले, स्वारघाट स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

नाटक समूह में उच्च पाठशाला गड़ा पहले और कन्या पाठशाला घुमारवीं दूसरे स्थान पर रही। रंगोत्सव में तीसरी कक्षा से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समूह लोक नृत्य में जीसीपीएस नयना देवी जी पहले, जीसीपीएस कोटला दूसरे और जीपीएस बालाचंगर तीसरे स्थान पर रहा। एकल लोक नृत्य में जीएसएस घुमारवीं पहले, जीएसएस हटवाड़ दूसरे और जीएसएस झंडूता तीसरे स्थान पर रहा। कला उत्सव एवं रंगोत्सव की सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 1 नवंबर से 3 नवंबर तक चंबा में होगी। मुख्यातिथि ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर जुखाला कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा, डाइट प्रधानाचार्य राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी संजय सामा, डाइट का समस्त स्टाफ, डीएलएड प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed