{"_id":"6aaa985af370a263610987b6","slug":"school-won-in-sports-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167878-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शतरंज में घुमारवीं-1, कुश्ती में सदर खंड बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शतरंज में घुमारवीं-1, कुश्ती में सदर खंड बना विजेता
विज्ञापन
बैहल स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरा दिन खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिले के पांच शिक्षा खंडों से करीब 270 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एडीपीईओ शिव कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में झंडूता खंड विजेता और घुमारवीं-1 खंड उपविजेता रहा। कुश्ती में सदर खंड विजेता और स्वारघाट खंड उपविजेता रहा।
शतरंज में घुमारवीं-1 खंड विजेता और घुमारवीं-2 खंड उपविजेता रहा। खो-खो में सदर खंड विजेता और झंडूता खंड उपविजेता रहा। कबड्डी में सदर खंड विजेता और घुमारवीं-1 खंड उपविजेता रहा। कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में चांदपुर स्कूल के वीर पहले, झिड़ियां स्कूल के हर्शदीप दूसरे और मरहाणा स्कूल के अभय तीसरे स्थान पर रहे। 38 किलोग्राम भार वर्ग में चांदपुर स्कूल के आदित्य पहले, लखनू के दिलजीत दूसरे और औहर के वैष्णव तीसरे स्थान पर रहे। 41 किलोग्राम भार वर्ग में लखनपुर स्कूल विकास पहले, औहर स्कूल के आरव दूसरे और कपाहड़ा स्कूल के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। 44 किलोग्राम भार वर्ग में सायर टोबा के कार्तिक पहले, झंडूता के दिव्यांश दूसरे और मरहाणा स्कूल के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार वर्ग में लखनपुर स्कूल के विवेक पहले, कपाहड़ा स्कूल के अभिषेक दूसरे और लखनू स्कूल के कर्णदीप तीसरे स्थान पर रहे।