फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Scholarship of 850 daughters suspended due to lack of budget

Bilaspur News: बजट के अभाव में लटकी 850 बेटियों की छात्रवृत्ति

Wed, 04 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of 850 daughters suspended due to lack of budget
-बेटी अनमोल योजना के तहत पढ़ाई के लिए मिलती है सहायता
विज्ञापन

-विभाग ने सरकार को भेजी है 20 लाख की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग में बेटी अनमोल योजना के तहत आने वाली पंजीकृत जिले की की 850 बेटियों को अभी तक बजट के अभाव में छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के पढ़ाई का खर्च पूरे करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।

गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की इन बेटियों को पहली कक्षा से स्नातक तक व इसके अलावा इंजीनियरिंग, एमबीबीएस या अन्य व्यावसायिक डिग्री करने पर वार्षिक छात्रवृत्ति महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी जाती है ताकि इन्हें अपना भविष्य संवारने में सहायता हो। जिले में इसके में बेटी अनमोल छात्रवृति योजना के तहत 1300 बेटियां पंजीकृत हैं। हालांकि इनमें से छात्रवृत्ति केवल उन्हीं बेटियों को मिलेगी जो वर्तमान में गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस साल अभी तक इन बेटियों की छात्रवृत्ति के लिए बजट नहीं आया है। इन बेटियों के छात्रवृति के आवेदन भी विभाग ने अभी तक नहीं लिए हैं। बेटी अनमोल योजना में वही बेटियां पात्र हैं जिनका परिवार उनके जन्म के समय गरीबी रेखा से नीचे रहा हो, उन्हीं बेटियों को इस छात्रवृति योजना का लाभ मिलता है। विभाग ने उनकी छात्रवृत्ति के लिए 20 लाख की डिमांड भेजी है। सरकार से बजट आने के बाद ही उनकी छात्रवृत्ति मिल पाएगी। सीडीपीओ सदर सुनील चंदेल ने बताया कि इन बेटियों की छात्रवृत्ति के लिए 20 लाख की डिमांड भेजी गई है। बजट आते ही छात्रवृत्ति इनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed