फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sathya Sai Prem Pravahini Divine Chariot Yatra reaches Bhaged

Bilaspur News: भगेड़ पहुंची सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा

Thu, 23 Apr 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sathya Sai Prem Pravahini Divine Chariot Yatra reaches Bhaged
भगेड़ पहुंची सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा। स्रोत: श्रद्धालु
भजनों और कलश यात्रा से हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

पुटापर्थी से शुरू हुई यात्रा, सात मई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करेगी भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। श्री सत्य साईं बाबा के संदेश प्रेम करो, सेवा करो को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का वीरवार को भगेड़ में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में स्थानीय लोगों ने रथ यात्रा का अभिनंदन किया।

दिव्य रथ यात्रा पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जा रही है, जिसकी शुरुआत पुटापर्थी से हुई। प्रदेश में यह यात्रा दूसरे चरण में पहुंची है। 18 अप्रैल 2026 को दाड़लाघाट से प्रवेश करने के बाद यह यात्रा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रही है। यात्रा ने पंजगाईं, बरमाणा, चमलोग, लगट, बागी-बिनौला, घागस, मार्कंडेय, जुखाला, निहार खंड बासला, ब्रह्मपुखर और बिलासपुर शहर सहित कई स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। वीरवार सायं करीब साढ़े चार बजे रथ यात्रा भगेड़ में पहुंची। भगेड़ में सत्य साई सेवा समिति द्वारा फ्लाईओवर के समीप स्वागत किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और भजनों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया और आयोजन स्थल तक शोभायात्रा के रूप में लेकर गईं। कार्यक्रम में भगेड़ क्षेत्र के लगभग सभी निवासियों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह रथ यात्रा सात मई 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed