फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Satguru Ravidas Maharaj, religious program, Shahtalai, Bilaspur

Bilaspur News: मरोतन में आदि धर्म सत्संग समागम आयोजन में जोड़ी नई संगत

Wed, 24 Apr 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Satguru Ravidas Maharaj, religious program, Shahtalai, Bilaspur
शाहतलाई में सतगुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा पर समर्पित कार्यक्रम में उपस्तित लोग। संवाद
-गरीब परिवार के लड़के, लड़की की शादी कराकर की नई पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। सतगुरु रविदास महाराज की विचारधारा को समर्पित आदि धर्म सत्संग समागम मरोत्तन में संगत ने उत्साह से करवाया। इसमें गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान चरण छोह गंगा ( अमृत-कुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब के अध्यक्ष संत सुरेंद्र दास, संत कर्मचंद ने नई संगत को आदि धर्म के साथ जोड़ा। इस मौके पर संगत की तरफ से संत महापुरुषों का फूल वर्षा और हिमाचली वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। संगत को आदि धर्म से जोड़ते हुए संत सुरिंदर दास ने कहा कि हमें सतगुरु रविदास महाराज के बताए सत्य मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता बनाए रखनी है। बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करके डॉ. भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है ताकि हमारे बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़े। युवाओं से उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की और इसके दुष्प्रभाव के प्रति समाज को जागरूक करने की संगत से अपील की। उन्होंने कहा कि 2024 आदि धर्म को समर्पित होगा। आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश खेड़ा के दिशा-निर्देश के अनुसार सतगुरु रविदास महाराज की विचारधारा आदि धर्म मंडल के संस्थापक बाबू मंगूराम मंगोवालिया आदि धर्म मिशन के संस्थापक संत बंताराम खेड़ा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं नौजवानों को नशा मुक्त करने पर पूरा जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल अध्यक्ष रमेश सहोता ने कहा कि आदि धर्म की लहर और तेज करने के लिए हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्र में आदि धर्म सत्संग करवाए जाएंगे। इस अवसर पर संगत ने संत सुरेंद्र दास को विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन राष्ट्रीय सदस्य जगदेव ने बताया कि इस संत समागम में गरीब परिवार के लड़के,लड़की की शादी करवा कर एक नई पहल की गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सत्संग में हिस्सा लिया और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed