फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Saroj, Patto Devi, Anamika winners in Mehndi

Bilaspur News: मेहंदी में सरोज, पत्तो देवी, अनामिका विजेता

Sun, 08 Mar 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saroj, Patto Devi, Anamika winners in Mehndi
खैरियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वि​भिन्न क्षेत्रों से आ
खैरियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं,अधिकारों के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बिलासपुर की ओर से खैरियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान विद्या देवी ने की।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा की गई। गोपाल कौशल ने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और सहारा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन, एचआईवी/एड्स, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सरोज देवी ने पहला, पत्तो देवी ने दूसरा और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार (पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता), सीएचओ अर्चना, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजना देवी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी, पत्तो देवी, ममता देवी, बिंता देवी और सरोज देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed