{"_id":"6470a4ab3c3fd6cbcf048c91","slug":"sania-shaikh-first-place-in-slogan-and-painting-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-18-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्लोगन और चित्रकला स्पर्धा में सानिया शेख का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्लोगन और चित्रकला स्पर्धा में सानिया शेख का पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा में पर्यावरण संरक्षण पर बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर विभिन्न पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को टकरेड़ा में स्वर्णिम वाटिका का भ्रमण करवाया गया और विभिन्न पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई।
स्कूल में सीनियर और जूनियर वर्ग में स्लोगन राइटिंग और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा की सानिया शेख ने स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में स्लोगन राइटिंग में आठवीं कक्षा की अदिति चंदेल ने और चित्रकला प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के अजय जसवाल ने पहला स्थान हासिल किया। इन गतिविधियों को करवाने में ईको क्लब प्रभारी कविता चौहान, वीना कुमारी, केशवानंद, सुमन कुमारी, इंदु और अन्य अध्यापकों ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर अध्यापकों और विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर की सफाई भी की। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका मीना ठाकुर, अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।