फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sangharsh Morcha takes out protest rally in case of harassment of girl students

Bilaspur News: छात्राओं को प्रताड़ित करने के मामले में संघर्ष मोर्चा ने निकाली रोष रैली

Fri, 09 Feb 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sangharsh Morcha takes out protest rally in case of harassment of girl students
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आयोग को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

- न्याय की मांग को लेकर की जोरदार नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नालागढ़ के नर्सिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत दो छात्राओं को कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के बाद पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न करने पर अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को रोष रैली निकाली।

इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त डीएसपी सीता राम कौंडल ने की। रैली के बाद एसी टू डीसी के माध्यम से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केंद्रीय एससी-एसटी आयोग दिल्ली को ज्ञापन प्रेषित किया। सैकड़ों लोगों ने घटना के विरोध में डियारा सेक्टर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसमें न्याय को लेकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सीता राम कौंडल ने कहा कि नर्सिंग इंस्टीट्यूट में दो सगी बहनों के साथ हुए इस प्रकार के अमानवीय व्यवहार से साबित हो गया है कि आज भी समाज का पढ़ा लिखा होने का दावा करने वाला वर्ग घटिया मानसिक संकीर्णता से नहीं उबर पाया है। इसी मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए संगठनों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। एफआईआर दर्ज होने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर इन संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बच्चों के एससी-एसटी छात्रवृत्ति के फार्म भरने तक से रोका गया, जो कि उनका अधिकार है। शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार का भेदभाव कोई नई बात नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार के कुंठित मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। इस प्रदर्शन में कबीरदास महासभा से सीता राम, विजय कालिया, कुलदीप कुमार, सुरेश कुमार, सुरेश सिंधूरिया, दिलाराम, अर्धनारेश्वर सेवा समिति की अध्यक्ष बिजली महंत, प्रभदयाल जोशी, रमेश कुमार, रविदास सभा से मदन लाल, दौलत राम, सूबेदार सरवण सिंह, मंजीत कौर, सरोज, यूथ विंग की ओर से जिला प्रधान सुनील कुमार, महामंत्री मनोहर लाल, सूबेदार इंद्र कुमार, तुलसी राम, सूबेदार रमेश, कैप्टन ओम प्रकाश, सरदार भगत सिंह, तेग सिंह, सोहन लाल, नरेंद्र सिंह, राम लाल सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed