फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sakshi Thakur and Sakshi Kaushal first in business model competition

Bilaspur News: बिजनेस मॉडल स्पर्धा में साक्षी ठाकुर और साक्षी कौशल प्रथम

Wed, 18 Oct 2023 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Thakur and Sakshi Kaushal first in business model competition
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग ने लेवल-6 के छात्रों के लिए बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर और साक्षी कौशल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रिया, भावना और संजना ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य उद्यमिता कौशल के प्रति छात्रों के दृष्टिकोण और फोकस को बढ़ाना था। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों से उनके बिजनेस मॉडल के बारे में प्रश्न पूछकर प्रत्येक मॉडल का मूल्यांकन किया। इस तरह की प्रभावशाली गतिविधियां छात्रों को उद्यमी गुणों के बारे में शिक्षित करने में मदद करती हैं। नोडल अधिकारी प्रो. सीता राम ने कहा कि बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता शिक्षा को आसान बनाएंगी और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करेगी। इस मौके पर प्रो. पूजा शर्मा, प्रो. राजीव चौहान, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. नेहा शर्मा, प्रो. उजाला धीमान, प्रो. कुणाल कश्यप, प्रो. इशानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed