फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Saksham Chandel selected for National Defense Academy

Bilaspur News: बिलासपुर के सक्षम चंदेल का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चयन

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Saksham Chandel selected for National Defense Academy
सक्षम चंदेल
भारतीय वायु सेना में देंगे सेवाएं, बेटे की उपलब्धि से माता-पिता खुश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्ति पीठ श्री नयना देवी की ग्राम पंचायत घवांडल के गांव डड़ोह के सक्षम चंदेल का चयन चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला पुणे के लिए हुआ है। प्रशिक्षण के बाद सक्षम भारतीय वायु सेना में सेवाएं देंगे।

बेटे की उपलब्धि से माता-पिता बेहद खुश हैं और पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। सक्षम चंदेल ने 12वीं की पढ़ाई ऊना से की है। उनके पिता वीरेंद्र चंदेल कुठार स्कूल में प्रधानाचार्य हैं और माता नीलम गणित की प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे सक्षम चंदेल की इस उपलब्धि पर गर्व है। उसका बचपन का सपना था, जो उसने पूरा किया है। इसका श्रेय उनके अध्यापकों को जाता है। सक्षम चंदेल के दादा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उनके ताया भी भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नयना देवी जी के क्षेत्र से पहली बार भारतीय वायु सेना में समक्ष का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed