{"_id":"68a326968f578d1f20014440","slug":"saira-and-gauri-won-silver-medal-in-painting-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-142672-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंटिंग में सायरा और गौरी ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंटिंग में सायरा और गौरी ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स का स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिरमौर के बड्डू साहिब में आयोजित एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर की कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
कैडेट्स ने सैन्य समेत कई तरह की गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया और मेडल भी जीते। पेंटिंग प्रतियोगिता में सायरा और गौरी ने रजत पदक, शगुन, लावण्या और वैष्णवी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर कैडेट्स का स्वागत किया गया। कार्यकारी एनसीसी अधिकारी बिंद्रा ने बताया कि शिविर में स्कूल की 17 कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होंने अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता, टाइम मैनेजमेंट, मैप रीडिंग और ड्रिल जैसे गुर सीखे। साथ ही हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी हासिल किया। उप प्रधानाचार्य राजेश भारद्वाज ने कैडेट्स और कार्यकारी एनसीसी अधिकारी बिंद्रा को बधाई दी।