फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sadar emerged as the winner in Kabaddi, while Ghumarwin block won in Volleyball.

Bilaspur News: कबड्डी में सदर, वॉलीबॉल में घुमारवीं खंड बना विजेता

Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sadar emerged as the winner in Kabaddi, while Ghumarwin block won in Volleyball.
हटवाड़ स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स
हटवाड़ स्कूल में जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

जिले के पांच जोन की 237 खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में मंगलवार को जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के पांच जोन की 237 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस दौरान जूडो, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती खेल कराए गए। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामनाथ कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एडीपीईओ शिव कुमार ने बताया कि कबड्डी में सदर जोन विजेता, घुमारवीं-1 खंड उपविजेता रहा। झंडूता और स्वारघाट खंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में घुमारवीं-1 खंड विजेता और घुमारवीं-2 खंड उपविजेता रहा। झंडूता और सदर खंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। जूडो में चांदपुर स्कूल विजेता और बड्डू डढोग स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में सदर खंड विजेता रहा। खो-खो में सदर खंड विजेता और घुमारवीं-2 खंड उपविजेता रहा। इसके अलावा झंडूता और घुमारवीं-1 खंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में झंडूता खंड विजेता और घुमारवीं-2 खंड उपविजेता रहा। स्वारघाट और घुमारवीं-1 ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में घुमारवीं-2 खंड विजेता और झंडूता खंड उपविजेता रहा। स्वारघाट और सदर खंड संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में मोरसिंघी स्कूल विजेता और चांदपुर स्कूल उपविजेता रहा। दयोथ स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed