फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Roads in shambles; travel perilous; increased danger on the Kallar-Salasi and Kohina routes.

Bilaspur News: सड़कें बदहाल<bha>;</bha> सफर जानलेवा, कल्लर-सलासी और कोहिना मार्ग पर खतरा बढ़ा

Fri, 10 Jul 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roads in shambles; travel perilous; increased danger on the Kallar-Salasi and Kohina routes.
ऋषिकेश कोहिना खस्ताहाल सड़क। संवाद
बरसात में बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

नालियों के निर्माण और सुरक्षा दीवार लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की कल्लर-सलासी सड़क और ज्योरीपतन-कोहिना संपर्क मार्ग की बदहाल हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बरसात के मौसम में दोनों सड़कों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कल्लर-सलासी सड़क पर शुरुआती प्वाइंट से गुलाबा राम के घर तक करीब 100 से 150 मीटर हिस्से में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क किनारे कच्ची नाली बनाई जाए और क्रॉस ड्रेन पर पुलिया या सीमेंट पाइप डालकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात में सड़क को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं, ज्योरीपतन से कोहिना-ऋषिकेश मार्ग की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जिला परिषद सदस्य देवांश चंदेल ने बताया कि कोहिना से करीब एक किलोमीटर पहले पिछले साल बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग गोबिंदसागर झील के किनारे से होकर गुजरता है और यहां सड़क के नीचे गहरी ढलान है। ऐसे में यदि कोई वाहन अनियंत्रित होता है तो उसके सीधे झील में गिरने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर रोजाना स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से भरी 40 से 50 यात्रियों वाली बसें गुजरती हैं। देवांश चंदेल ने कहा कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समस्या को उठाना नहीं, बल्कि समय रहते इसका समाधान करवाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए दोनों स्थानों पर सड़क मरम्मत, पानी निकासी व्यवस्था और सुरक्षा दीवार निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर जल्द पूरा किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed