फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Roads in bad condition, people troubled, BJP warns of protests

Bilaspur News: सड़क बदहाल, लोग परेशान,भाजपा ने धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

Sat, 04 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roads in bad condition, people troubled, BJP warns of protests
छत धीनवां घटियां सड़क की खस्ताहाल लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग से चर्चा करते ग्रामीण। संवाद 
छत, धीनवां, घटियां सड़क खस्ताहाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, नाले में तब्दील हुई इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की छत, धीनवां, घटियां सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यह सड़क कम और नाला ज्यादा नजर आती है। बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो जाती है। नाले में तब्दील हुई इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के सामने रखा और सड़क निर्माण की मांग की। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पिछले तीन साल में इस सड़क पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो टेंडर जारी किए गए थे, उन्हें मौजूदा कांग्रेस सरकार ने रद्द कर दिया। कहा कि यह जनता के साथ अन्याय और भेदभावपूर्ण रवैया है। चेतावनी दी कि यदि विभाग और सरकार ने जल्द सड़क का काम शुरू नहीं किया, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेगी। कहा कि यह सड़क छत और कपाहड़ा पंचायतों को जोड़ती है। इसका निर्माण होने से कपाहड़ा से छत की दूरी लगभग 4 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न बनने के कारण उन्हें रोजाना लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ता है। किसी बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के कुछ हिस्से 2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन अब तक उन्हें ठीक नहीं किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने टालमटोल नीति अपनाकर विकास कार्य रोक दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अब चुप नहीं बैठेगी और जल्द ही आंदोलन का बिगुल फूंक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed