{"_id":"69d11a5f38547a1ced016b91","slug":"road-to-be-built-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157321-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर खड्ड से मेला ग्राउंड तक बाईपास सड़क का निर्माण फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर खड्ड से मेला ग्राउंड तक बाईपास सड़क का निर्माण फंसा
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव से पहले सड़क तैयार करने का था लक्ष्य
लगातार बारिश से सड़क निर्माण में बाधा, कर्मचारियों को हो रही कठिनाई
बाईपास बन जाने से मेले में आने वाले लोगों को सीधे तहसील परिसर तक पहुंचने की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत सीर खड्ड पुल से मेला ग्राउंड होते हुए तहसील परिसर तक बन रही बाईपास सड़क को ग्रीष्मोत्सव से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, ताकि मेले में आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के तहसील परिसर तक पहुंच सकें, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने विभाग के प्रयासों पर पानी फेर दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी हर हालत में सड़क तैयार करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन बारिश और कीचड़ के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इस वजह से न केवल आम लोगों के लिए चलना मुश्किल हो रहा है, बल्कि निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि मेला शुरू होने से पहले सड़क को कम से कम पैदल चलने योग्य बनाया जाए।
एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो ग्रीष्मोत्सव तक लोग इस सड़क का उपयोग पैदल कर पाएंगे। सड़क बन जाने के बाद शहर के बाहर से आने वाले लोगों को सीधे तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही तहसील परिसर के पास बनी करीब डेढ़ करोड़ की पार्किंग भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। इससे शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और मेले के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। विभाग ने बारिश को देखते हुए सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए हैं ताकि पैदल आवागमन सुरक्षित रहे। वहीं, कर्मचारी दिन-रात प्रयास कर रहे हैं कि सड़क जल्द तैयार हो जाए।