{"_id":"65b0f92b37d2c6f64b003598","slug":"road-safety-awarness-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-12153-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क सुरक्षा नियमों की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क सुरक्षा नियमों की जगाई अलख
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने चलाया है जागरुकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मासिक जागरुकता अभियान चलाया गया है। लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल ने बताया कि यह अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ है और 14 फरवरी तक चलेगा। राजकीय प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में रोड सेफ्टी लेक्चर आयोजित किए गए। रोड सेफ्टी पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। इसके अलावा हटवाड़ और कोट पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रम में महिला मंडल, आशा वर्कर, स्वयंसेवी, और ग्रामीण भाग ले रहे हैं। विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, परिवहन में रोजगार के अवसर और परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।