फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road near Seer Khad in poor condition; risk of accidents looms.

Bilaspur News: सीर खड्ड के पास सड़क बदहाल, हादसे का मंडरा रहा खतरा

Fri, 28 Aug 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Road near Seer Khad in poor condition; risk of accidents looms.
सीर खड्ड पुल के समीप एनएच-103 पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता। संवाद
बरसात में गड्ढों में भर रहा पानी, दोपहिया वाहन चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन

लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत सीर खड्ड पुल के समीप शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग-103 की बदहाल हालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े और गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इन गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बरसात के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। अचानक गड्ढे में वाहन जाने से दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक और स्कूटी सवारों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक जोखिम भरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि एनएच-103 के इस हिस्से से आए दिन वीवीआईपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों की आवाजाही होती रहती है। इसके बावजूद सड़क की खस्ता हालत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। एनएच-103 घुमारवीं क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर दिनभर स्थानीय वाहनों के साथ बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सड़क की स्थिति और मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग का पक्ष जानने के लिए फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed