फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road in bad condition

Bilaspur News: भगेड़-डंगार सड़क पर गड्ढों की भरमार, घायल हो रहे सवार

Tue, 10 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
हाईवे पर आयेदिन हो रहे सड़क हादसे, वाहनों को भी हो रहा नुकसान
विज्ञापन

लोगों ने सड़क की दशा सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगेड़ से लेकर डंगार तक गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण सड़क पर आयेदिन हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर बाइक चालक हादसों का शिकार होने के कारण जख्मी हो रहे हैं। संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
अब हालात यह हो गए हैं कि स्थानीय लोगों को रोजाना किसी न किसी हादसे के शिकार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिस कारण वाहन चालकों को गड्ढों का एहसास नहीं होता है। एकाएक वाहन हादसे का शिकार हो जाता है। क्षेत्र के लोगों अश्वनी, सोहन लाल, महेंद्र, अमरनाथ, अनिल, सुखदेव, प्रवीण, मुकेश, रोहित, पंकज, पवन आदि ने बताया कि हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। गड्ढे भी ऐसे हैं कि कार या बाइक का पूरा टायर इनमें धंस जाता है। भगेड़ से डंगार तक तो वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। गड्ढे के कारण कई कारों का नुकसान हो चुका है। वहीं दर्जनों बाइक चालक घायल हो चुके हैं। जब से किरतपुर-मंडी फोरलेन बना है, उसके बाद से हमीरपुर, कांगड़ा, पालमपुर आदि के लोग भी इसी सड़क से चंडीगढ़, दिल्ली के लिए जाते हैं। ऐसे में इस हाईवे पर वाहनों की तादाद ज्यादा होने के कारण यह गड्ढे् परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बीते दिनों नसवाल के पेट्रोल पंप के समीप बाइक पर दंपती जा रहा था। अचानक बाइक गड्ढे के कारण गिर गई। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। अश्वनी ने बताया कि दो दिन पहले भगेड़ के नजदीक भी बाइक हादसे में व्यक्ति घायल हुआ था। आयेदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक तरफ तो इस हाईवे को फोरलेन बनाने की घोषणा हो चुकी है। वहीं न तो फोरलेन बन पा रहा है, न ही पुराने हाईवे की मरम्मत की जा रही है। जब भी कोई हादसा होता है तो मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी जाती है। समस्या का सही तरीके से निवारण करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक रोजाना इस हाईवे पर मंत्री या अन्य नेता आते-जाते रहते हैं। फिर भी इस दिशा में कोई ठोस प्रबंध नहीं हो रहे हैं। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए जाएंगे। जल्द ही सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed