फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road damage

दो बार टारिंग होने के बाद उखड़ गई सड़क, लोगों में रोष

Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
road damage
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत छत में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदार द्वारा पक्की की गई सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो स्योथा के निवासी जगतराम में खुद ही सड़क की मरम्मत करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वाहन चालकों व ग्रामीणों चरण दास, नरेश सोनी, अनूप जम्वाल, काकू जम्वाल, पिंटू, करतार सिंह, साहिब सिंह, जगत राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरठीं से लेकर बिछड़ तक बने इस रोड पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने के कारण विभाग ने कुछ माह पूर्व इसके दोबारा टेंडर लगाए। सड़क पर दूसरी बार टारिंग की गई, लेकिन विभाग ने ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। जिस कारण दूसरी बार टारिंग उखड़ गई। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि यदि जल्दी ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ छत मुख्य चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed