Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   4.83 lakh fish seeds released into Gobind Sagar

Bilaspur News: गोबिंद सागर में छोड़े गए 4.83 लाख मत्स्य बीज

Sun, 22 Nov 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
4.83 lakh fish seeds released into Gobind Sagar
गोबिंग सागर झील में मछली का बीज डालते खिलाड़ी। स्रोत: डीपीआर
मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में 35.50 लाख मत्स्य बीज छोड़ने का लक्ष्य, अब तक 29.83 लाख जलाशय में डाले

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर जलाशय में मछलियों की पैदावार बढ़ाने और विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य बीज संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 19 और 21 नवंबर को जलाशय के नकराणा क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 4,83,626 मत्स्य बीज छोड़े गए।
मत्स्य विभाग के अनुसार 19 नवंबर को जलाशय में सिल्वर कार्प के 1,18,910, रोहू के 46,152 और कतला के 95,672 बीज डाले गए। वहीं, 21 नवंबर को कतला प्रजाति के 2,22,892 मत्स्य बीज जलाशय में छोड़े गए। इस तरह दो दिनों में कुल 4.83 लाख से अधिक मत्स्य बीज जलाशय में डाले गए हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य पंकज ठाकुर ने बताया कि करीब 100 मिलीमीटर आकार के गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज पश्चिम बंगाल की अन्वेष एंटरप्राइजेज से खरीदे गए हैं। मत्स्य बीज जलाशय में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया संयुक्त निदेशक मत्स्य पवन कुमार की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति की निगरानी में पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में गोबिंद सागर जलाशय में विभिन्न प्रजातियों के कुल 35.50 लाख मत्स्य बीज छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 29,83,069 बीज जलाशय में छोड़े जा चुके हैं। शेष 5,66,931 मत्स्य बीज भी आगामी दिनों में डाले जाएंगे। इससे जलाशय में मछलियों की उपलब्धता बढ़ने के साथ मत्स्य संपदा के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed