{"_id":"689b284e6c8d705ee605dbee","slug":"road-closed-due-to-landslide-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142327-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भूस्खलन से मुकड़ाना-धुलान मार्ग 15 दिन से ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भूस्खलन से मुकड़ाना-धुलान मार्ग 15 दिन से ठप, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर संकट, विभाग की अनदेखी से बढ़ा रोष
सड़क का निचला हिस्सा पूरी तरह खिसक जाने के कारण नहीं चल रहे वाहन
आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहल के मुकड़ाना वार्ड में दोकडू से धुलान गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले 15 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है। मुकड़ाना के पास हुए भारी भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे ग्रामीणों का बाकी क्षेत्रों से संपर्क लगभग कट गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से लोगों में विभाग और सरकार के प्रति रोष है। भूस्खलन से सड़क का निचला हिस्सा पूरी तरह खिसक जाने के कारण वाहन आवागमन बंद हो गया है। बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 अगस्त से गांव के छोटे-छोटे बच्चों को हाई स्कूल दोकडू जाना है, लेकिन सड़क के ढहने और भूस्खलन के खतरे से उनकी सुरक्षा पर गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि मरम्मत में देरी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी लाल चंद, नसीम मोहम्मद, परयासु, मोनू कुमार, विकास धीमान, नैना सुख और रमेश चंदेल ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के नीचे डंगा लगाकर मलबा हटाया जाए और मार्ग को फिर से उपयोग योग्य बनाया जाए। रोहल पंचायत के प्रधान राजकुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति के बारे में विभाग को पहले ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को राहत मिल सके।