{"_id":"6273cbbb280f2a0c7c029319","slug":"road-bilaspur-news-sml407804055","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं पहुंचने के लिए चार किमी कम हो जाएगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं पहुंचने के लिए चार किमी कम हो जाएगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं-टिक्कर-सिल्ह वाया मरहोल-सोई-रोपड़ी सड़क का करीब पौने छह करोड़ से कायाकल्प होगा। सड़क को बस योग्य बनाया जाएगा। सड़क की हालत सुधरने से जहां इलाके के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी वहीं लोगों की पुरानी लंबित मांग भी पूरी होगी।
करीब पौने छह करोड़ से इस सड़क की कटिंग, पुलियों का निर्माण और इसे पक्का किया जाएगा। लगभग छह किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण होने से मोरसिंघी, दाबला सहित अन्य पंचायतों के लोगों का घुमारवीं पहुंचने के लिए चार किलोमीटर सफर कम हो जाएगा। सड़क घुमारवीं शहर में निकाले गए बाईपास रोड़ से जुड़ेगी। इससे अपने वाहनों से घुमारवीं में आने-वाले लोग बाईपास से होकर सीधा सीर खड्ड पर बने पुल के समीप पहुंच सकेंगे। इससे घुमारवीं बाजार में भी वाहनों की भीड़ कम होगी। घुमारवीं क्षेत्र की चार सड़कों को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था, जिन्हें नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। इनमें लेठवीं-लंझता-बेला सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। जबकि एनएच-103 से भगडवान, चोखणा-मुंडखर-ढलोह से हमीरपुर जिले की सीमा पर दख्योड़ा सड़क के अलावा घुमारवीं-रोपडी-सिल्ह-मरहोल सड़क का सुधार किया जाएगा।
बस योग्य बनेंगी यह तीन सड़कें
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नाबार्ड से मिली स्वीकृति में शामिल सड़कों में घुमारवीं-रोपडी-सिल्ह-मरहोल, एनएच-3 से गांव भगड़वान, चोखणा-मुंडखर ढलोह से हमीरपुर की सीमा दख्योड़ा तक शामिल हैं।