फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

रोड अलाइनमेंट जांच को एनएचएआई ने बैठाई कमेटी

Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
road
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में चारों ओर से घिरी एनएचएआई ने अब अपने स्तर पर भी रोड अलाइनमेंट जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में एनएचएआई ने एक पत्र के माध्यम से वन विभाग को भी सूचना भेज दी है। जबकि इस सूचना के पत्र की एक कॉपी फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव एवं पूर्व सैनिक मदनलाल शर्मा को भी भेजी गई है। एनएचएआई ने अपने पत्र में लिखा है कि कमेटी का गठन किया गया है जो कीरतपुर से लेकर नेरचौक तक बदले गए फोरलेन अलाइनमेंट की जांच में जुट गई है। जांच के बाद पूरी जानकारी वन विभाग के अलावा समिति को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कीरतपुर-नेरचौक निर्माण के दौरान करीब 9 गांव में रोड अलाइनमेंट ही बदल दिया गया था जो विभिन्न विभागों की जांच में भी साबित हो चुका था। इसके बाद लगातार एनएचएआई पर भी मामले को लेकर दबाव बढ़ रहा था। इसी दबाव में आकर अब एनएचएआई ने कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव एवं पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा ने बताया की रोड अलाइनमेंट प्लान बदले जाने के कारण हाईवे का पूरा डिजाइन ही बदल गया है। वहीं आम लोगों को भी इसका नुकसान हुआ है। वन भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर किए गए कार्य से वन विभाग और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है जिस संबंध में समिति ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अलावा राज्य सरकार और एनएचएआई को शिकायत की है लेकिन लंबे समय से कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। अब पत्र आया है कि एनएचएआई ने कमेटी का गठन किया है जिसका समिति स्वागत करती है। उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में एनएचएआई पूरी निष्ठा के साथ जांच करें ताकि पूरे मामले का निष्पक्ष रूप से खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed