फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

घुमारवीं में सड़क डिवाइडर्स पर पुलिस ने लगाई रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप

Sun, 17 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
road
घुमारवीं में पुलिस ने यातायात नियंत्रण डिवाइडर्स पर लगाई टेप। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए डिवाइडर्स पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगा दी है ताकि अंधेरे में उक्त डिवाइडर्स से टकराकर कोई हादसा पेश न आए। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद घुमारवीं पुलिस हरकत में आई और यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए घुमारवीं पुलिस की पहल जिसके तहत कंदरौर हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा दकड़ी चौक, गांधी चौक, सिविल अस्पताल व घुमारवीं बस अड्डा एंट्रेंस के समीप, घुमारवीं सरकाघाट सड़क पर, आईपीएस चौक पर लोहे के स्थापित डिवाइडर्स पर तय नियमों के तहत रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप ना होने के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को रात्रि के समय सुविधा की बजाय परेशानी तथा दुर्घटना की संभावना बढ़ गई थी। इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने अपने 4 नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इन डिवाइडर्स पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप पिछले दो दिनों में स्थापित कर दिए हैं जिससे इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अवदेश चंदेल, विक्रांत ठाकुर, अमित कुमार, अभिषेक टेसू, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, राज देव, सुनील शर्मा आदि ने कहा कि रात्रि के समय वाहन चलाते वक्त इन डिवाइडर्स पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप ना होने के कारण वाहन चालकों को यह डिवाइडर नजर नहीं आते जिसके चलते हादसे की प्रबल संभावना बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने पर प्रशासन द्वारा इन डिवाइडर्स पर मात्र 2 सप्ताह के भीतर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप स्थापित कर दिए गए हैं जिससे काफी हद तक इस समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अभी यह टेप स्थापित नहीं किया गया है वहां पर भी यह शीघ्र लगाया जाए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यदि लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर अन्य मुद्दों पर भी प्रशासन कार्य करता है तो कई जन समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सकता है बल्कि प्रशासन व सरकार की छवि भी जनता के बीच में बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ द्वारा इस समस्या को उठाए जाने पर स्थानीय प्रशासन के साथ उन्होंने भी आग्रह किया था। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए आभार व्यक्त किया।

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि डिवाइडर्स पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगा दी गई है। घुमारवीं पुलिस यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed