फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Riya won first place in painting competition

Bilaspur News: चित्रकला स्पर्धा में रिया ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 02 Dec 2023 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Riya won first place in painting competition
- बिलासपुर कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण और विश्व मृदा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रसायन विभाग, राष्ट्रीय कैडेट कोर, नौसेना और एक भारत श्रेष्ठ भारत इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस और विश्व मृदा दिवस मनाया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत इकाई तथा एनसीसी नौसेना विंग के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर रंगोली मेकिंग, चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में रूचिका के समूह ने पहला, रिया व उज्जवल ने दूसरा और मुस्कान व निशा के समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रिया गौतम ने पहला, अंकिता ने दूसरा और रुचिता व खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रितिका ठाकुर ने पहला, कशिश व शगुन ने दूसरा और मनीषा ठाकुर व प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने, मृदा के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रेम सिंह कटवाल, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रंजीत कौशल, प्रो. श्रवण, प्रो. संजीव, प्रो. प्रियंका, डॉक्टर अमित कुमार, प्रो. राधेश्याम, प्रो. सोनिया राठौर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed