{"_id":"6b072e5cdc7e2ce7f9051008","slug":"responsibility-for-road-maintenance-in-bilaspur-lies-with-solan-work-on-a-four-kilometer-stretch-remains-stalled-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172472-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में सड़क रखरखाव का जिम्मा सोलन के पास, चार किलोमीटर हिस्से पर काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में सड़क रखरखाव का जिम्मा सोलन के पास, चार किलोमीटर हिस्से पर काम अटका
विज्ञापन
हरनोड़ा पंचायत के ग्रामीणों को हो रही परेशानी, सड़क को बिलासपुर पीडब्ल्यूडी के अधीन करने की मांग
जिप की त्रैमासिक बैठक में उठा था सड़क का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र की सड़क की मरम्मत और रखरखाव के लिए दूसरे जिले के विभाग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत हरनोड़ा के तहत आने वाली कसोल से पडयार सड़क का करीब चार किलोमीटर हिस्सा बिलासपुर जिले में आता है, लेकिन इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीन है। विभागीय सीमा के फेर में सड़क की मरम्मत और रखरखाव का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस हिस्से को लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीन करने की मांग उठाई है। बरमाणा जिला परिषद वार्ड के सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि सड़क का क्षेत्र बिलासपुर जिले में होने के बावजूद इसकी जिम्मेदारी सोलन मंडल के पास है। इससे स्थानीय लोगों को सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि चार किलोमीटर हिस्से को बिलासपुर लोक निर्माण विभाग के अधीन करने से मरम्मत और रखरखाव के कार्य समय पर हो सकेंगे। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक के एजेंडे में भी यह मामला शामिल किया गया था। इसमें बताया गया कि कसोल से पडयार सड़क ग्राम पंचायत मांगल और कंधर को जोड़ती है। सड़क का निर्माण और रखरखाव लोक निर्माण विभाग सोलन की ओर से किया जाता है, जबकि इसका करीब चार किलोमीटर हिस्सा बिलासपुर जिले के उपमंडल बैरी के अंतर्गत आता है। बैठक में कहा गया कि संबंधित विभागीय सीमाओं के कारण इस हिस्से में विकास और मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उपमंडल अर्की की ओर से भी सड़क के इस हिस्से में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। बार-बार अनुरोध के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस हिस्से को लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करने की मांग की गई। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं हुए।
सोलन मंडल के अधीन बताई गई पूरी सड़क
जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल सदर से प्राप्त रिपोर्ट में सड़क को ग्राम पंचायत मांगल और कंधर को जोड़ने वाला मार्ग बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सड़क का पूरा क्षेत्र लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीन आता है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि चार किलोमीटर हिस्से को बिलासपुर मंडल के अधीन करने की मांग पर जल्द कार्रवाई होगी।