फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   religious news blsreligious news bls

Bilaspur News: मकर संक्रांति पर मार्कंडेय मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
religious news blsreligious news bls
मकर संक्रांति पर महर्षि मार्कंडेय मंदिर में शाही स्नान करने के दौरान श्रद्धालु। संवाद
50 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

ब्रह्ममुहूर्त से ही शुरू हो गया था श्रद्धालुओं का आना-जाना
50 किलो शुद्ध देसी घी, 2 क्विंटल दही का प्रसाद किया वितरित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल महर्षि मार्कंडेय मंदिर में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कुंभ के पहले शाही स्नान के कारण लगभग 50 हजार भक्तों ने पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं का आगमन ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था। सुबह 4 बजे से पवित्र स्नान प्रारंभ हुआ।

बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, सोलन के साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार और मित्रों के साथ यहां पहुंचे। मंदिर में मकर संक्रांति के दिन स्नान, पूजा-अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की थी। खिचड़ी को शुद्ध देसी घी और दही के साथ परोसा गया। लंगर में 20 बल्टोही खिचड़ी, 50 किलो शुद्ध देसी घी और 2 क्विंटल दही का प्रसाद वितरित किया गया। एक भक्त ने बिलासपुरी धाम का लंगर भी लगाया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed