फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Relief from dust in Barmana; work on laying paver blocks along the National Highway has begun.

Bilaspur News: बरमाणा में धूल से मिलेगी राहत, एनएच किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू

Sat, 08 Aug 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from dust in Barmana; work on laying paver blocks along the National Highway has begun.
पंचायत के अनुरोध पर पीडब्ल्यूडी ने हरखर से शुरू किया काम,लघट और कैंची मोड़ तक होगा विस्तार
विज्ञापन

ट्रकों की आवाजाही से दुकानदार और ग्रामीण थे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उड़ने वाली धूल से लोगों को राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत बरमाणा के अनुरोध पर शुरू किए गए इस कार्य की शुरुआत हरखर ग्रामीण क्षेत्र से की गई है। इसके बाद यह कार्य लघट और कैंची मोड़ तक किया जाएगा।

ग्राम पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि एसीसी में माल ढुलाई करने वाले ट्रकों और बल्करों की आवाजाही के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दुकानों और मकानों पर लगातार धूल जम रही थी। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रधान ने बताया कि उपायुक्त ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक फंड उपलब्ध करवाया और लोक निर्माण विभाग को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने हरखर क्षेत्र से पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लघट और कैंची मोड़ तक पूरा किया जाएगा। ग्राम पंचायत बरमाणा, बीडीसी सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए उपायुक्त राहुल कुमार और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में धूल की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed