{"_id":"58693f124f1c1b7675eef552","slug":"ree-dadoh-brigde-made-in-eight-lekhs-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ से बनेगा 125 मीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ से बनेगा 125 मीटर लंबा पुल
सुभाष कपिल / अमर उजाला, झंडूता(बिलासपुर)।
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विस क्षेत्र के तहत बनने वाले अमरोआ री रडोह पुल निर्माण के लिए लोनिवि ने कवायद तेज कर दी है। सीएम के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने पूरा बजट तैयार कर लिया है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 125 मीटर लंबे पुल का निर्माण आठ करोड़ में पूरा होगा।
विज्ञापन
विभाग ने डिजाइन की पूरी रिपोर्ट तैयारकर मुख्य अभियंता हमीरपुर को भेज दी है। इस पुल के निर्माण होने से झंडूता विस क्षेत्र की 12 पंचायतों के अलावा साथ लगते जिला हमीरपुर की 6 पंचायतों के सैकड़ों लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। यही नहीं इस पुल के बनने से झंडूता और बरठीं की करीब दस किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
झंडूता विधानसभा क्षेत्र का यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने झंडूता उपमंडल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर अमरोआ री रडोह पुल को बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पुल निर्माण संबंधित कागजात सीएम कार्यालय को दो सप्ताह के भीतर भेजने की आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने री रडोह पुल का हाई ड्रयूलिक डाटा तैयारकर डिजाइन के लिए मुख्य अभियंता हमीरपुर को भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता हरीराम के अनुसार झंडूता और बरठीं के मध्य बनने वाले अमरोआ री रडोह पुल की लंबाई करीब 125 मीटर होगी।
जबकि इस पुल पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पुल के लिए किया गया मिट्टी परीक्षण भी अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि पुल का हाई ड्रयूलिक डाटा तैयार कर डिजाइन के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय हमीरपुर को भेजा जा चुका है।