फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   recruitment in aimsrecruitment in aims

Bilaspur News: स्टेनोग्राफर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 11 को

Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
recruitment in aimsrecruitment in aims
एम्स बिलासपुर ने जारी की अधिसूचना, सुबह 9 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 11 अगस्त को किया जाएगा। यह प्रक्रिया एम्स बिलासपुर परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के चार पद भरे जाने हैं। इनमें दो पद अनारक्षित और दो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लिए हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर का एक पद अनारक्षित है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2024 के माध्यम से शुरू की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 26, 27 और 28 फरवरी को देश के विभिन्न शहरों में किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर एम्स बिलासपुर पहुंचना होगा। सत्यापन के दौरान दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। एम्स बिलासपुर ने साफ किया है कि शेष बचे पदों के लिए भी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र आयोजित की जाएगी। एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed