{"_id":"623e0db43dc8753ab2639622","slug":"rakesh-chopra-becomes-the-president-of-ghumarvin-vyaapar-mandal-bilaspur-news-sml4036638145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश चोपड़ा बने व्यापार मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश चोपड़ा बने व्यापार मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। व्यापार मंडल घुमारवीं के 11 वर्षों के बाद चुनाव करवाए गए। शुक्रवार को शहर में कारोबारियों की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता रूपलाल महाजन ने की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित कर राकेश चोपड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा। हालांकि पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष हेमराज सांख्यान बैठक में शामिल नहीं हुए।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने पिछले 11 वर्षों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर काबिज हेमराज सांख्यान व अन्य पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में हुए चुनाव में तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी गठित की गई थी। लेकिन वह 11 वर्षों तक पद पर काबिज रहे। उनके कार्यकाल में एक भी बार जनरल हाउस नहीं हुआ है और वह सिर्फ चंद लोगों का ही व्यापार मंडल बनकर रह गया है।
राकेश चोपड़ा ने कहा कि 11 वर्षों में जो लोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व अन्य पदों पर काबिज रहे, वे मात्र एक पार्टी के ही बनकर रह गए हैं। उन्हें व्यापारियों की कोई परवाह नहीं हैं। व्यापारी वर्ग उनसे दुखी व हताश है। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, राजीव शर्मा, जय सिंह राणा, राकेश रतवान, अंकुर रतवान, विशाल रतवान, संतोष रतवान, शरीफ मोहम्मद, सुमन बरूर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राकेश चोपड़ा का मंत्री से छत्तीस का आंकड़ा
बताया जाता है कि राकेश चोपड़ा ने मंत्री राजेंद्र गर्ग को जिताने में विशेष भूमिका निभाई थी। नगर परिषद के चुनाव के समय उपजे विवाद के बाद दोनों में छत्तीस का आंकड़ा बना हुआ है। गौर हो कि चोपड़ा ने हिमुडा के अध्यक्ष पद को भी दरकिनार कर दिया था।
असंवैधानिक तरीके से हुए चुनाव: हेमराज
दूसरी ओर हेमराज सांख्यान ने कहा कि चुनाव असंवैधानिक तरीके से करवाए गए हैं। बैठक में व्यापारियों के एक धड़े को बुलाया गया। राकेश चोपड़ा 18 वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहे हैं। वह नगर परिषद के चुनाव में मिली हार से बौखला गए हैं।