फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajiv became the president of State Electricity Board JE Association Bilaspur Zone

Bilaspur News: राज्य विद्युत बोर्ड जेई एसोसिएशन बिलासपुर जोन के अध्यक्ष बने राजीव

Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rajiv became the president of State Electricity Board JE Association Bilaspur Zone
राज्य विद्युत बोर्ड जेई एसोसिएशन बिलासपुर जोन की नई कार्यकारिणी। स्रोत: एसोसिएशन
बिलासपुर में हुए जोनल चुनाव, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

फील्ड स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की कमी पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड जेई एसोसिएशन बिलासपुर जोन की बैठक और चुनाव बिलासपुर में हुए। चुनाव राज्य अध्यक्ष इं. मुकेश राठी की देखरेख में हुए, जिसमें इं. राजीव ठाकुर को जोनल अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में इं. महेंद्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. निशांत धीमान को उपाध्यक्ष, इं. अवनीश बभौरिया को महासचिव, इं. राकेश कुमार को अतिरिक्त महासचिव, इं. मंजीत कुमार को मुख्य संगठन सचिव, इं. विरेंद्र रुहानी को वित्त सचिव और इं. रवि कुमार को प्रकाशन सचिव चुना गया। इसके बाद बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष मुकेश राठी ने कहा कि फील्ड स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण इंजीनियरों पर कार्यभार बहुत बढ़ गया है। उन्होंने रिक्त पद जल्द भरने और सामग्री की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि कनिष्ठ अभियंताओं से अनावश्यक ऑफलाइन रजिस्टर भरवाए जा रहे हैं, जबकि वही प्रविष्टियां एसएपी पर ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं। संघ ने मांग की कि सभी अनावश्यक ऑफलाइन रजिस्टर तुरंत बंद किए जाएं और फील्ड स्टाफ की ड्यूटी स्पष्ट की जाए, ताकि जेई को काम में परेशानी न हो। इसके अलावा इंजीनियरों की सुरक्षा, आईपीसी 304(ए) मामलों में सुरक्षा प्रावधान, फिक्स्ड टेन्योर अलाउंस और अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। संघ ने प्रबंधन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। राज्य अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed