फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajendra Verma became the head of the Headmaster Cadre Officers Association.

Bilaspur News: राजेंद्र वर्मा मुख्याध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ के बने प्रधान

Mon, 08 Dec 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Verma became the head of the Headmaster Cadre Officers Association.
हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
बिलासपुर इकाई के हुए द्विवार्षिक चुनाव
विज्ञापन

सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ, बिलासपुर का द्विवार्षिक चुनाव बरठीं में आयोजित किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र वर्मा (देलग) को संघ का प्रधान चुना गया।

चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान रतन सिंह वर्मा और जिला शिमला के कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे। महासचिव पद पर मुख्याध्यापक राजपाल कपूर (अंद्रोली) और कोषाध्यक्ष पद पर मुख्याध्यापक राजेश ठाकुर (टेपरा खास) का चयन किया गया। राजेंद्र वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों को पूरा कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे और सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, जगदीप ठाकुर, डीआर भाटिया, मुख्याध्यापक पंकज दुर्वासा और मदन शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed