फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rainwater infiltrating fields due to lack of roadside drainage, damage to crops

Bilaspur News: सड़क किनारे नाली न होने से खेतों में घुस रहा बारिश का पानी, फसल को नुकसान

Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rainwater infiltrating fields due to lack of roadside drainage, damage to crops
ग्राम पंचायत विजयपुर में अस्थायी नालियां बनाने में जुटे ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विजयपुर में ग्रामीणों ने खुद बनाई अस्थायी नालियां, लोक निर्माण विभाग से स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत विजयपुर के गांव विजयपुर में सड़क किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने लगा है। बारिश शुरू होते ही समस्या और गंभीर हो गई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को पानी की निकासी के लिए स्वयं अस्थायी नालियां बनानी पड़ीं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे उनके खेतों में चला जाता है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत भी दी थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क किनारे पक्की नालियों का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान पानी की उचित निकासी हो सके और किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों का निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विजयपुर ग्राम पंचायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत है। इसके बावजूद सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण केवल सिंह गुलेरिया, अंकुर गुलेरिया, दिनेश गुलेरिया, जोगेंद्र, कृपा राम, पूजा और रणजीत ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र स्थायी नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
संबंधित स्थान पर जल्द ही नालियों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अनूप पराशर, सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed