{"_id":"ba2b7743543ad4f2cc156980fec0ac7f","slug":"rain-shower-blessing-for-wheat-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के लिए संजीवनी बनी बारिश बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के लिए संजीवनी बनी बारिश बौछारें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से बरसी बारिश की बौछारें किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में बीजी गेहूं के के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। बिजाई के बाद बारिश नहीं होने से सूखे पड़े खेतों में बारिश से नमी आ गई है। इससे गेहूं के बीजों को अंकुरित होने के लिए बारिश लाभदायक होगी।
विज्ञापन
वीरवार और शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले कई दिन से बारिश नहीं होने के कारण किसानों को सूखे की चिंता सताने लगी थी। झमाझम बारिश होने से किसानों ने अब राहत की सांस ली है। बिलासपुर की मुख्य फसल गेहूं बीज चुके किसानों के लिए राहत लेकर आई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अनुसार, जिला में 27 हजार हेक्टेयर पर किसान गेहूं की फसल की बिजाई करते हैं। पिछले कुछ दिन से बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसल सूखने की चिंता सताने लगी थी। वीरवार तथा शुक्रवार रात को हुई बारिश से किसानों को भारी राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञ बारिश को गेहूं के लिए उपयोगी बता रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल 51 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य लेकर चले कृषि विभाग को भी राहत मिली है। किसान बिशन दास, रतन लाल, बलदेव मिश्रा, रोशन लाल, सुरेंद्र कुमार, जगदीश, कृष्ण लाल, राम लाल तथा कुलदीप ने बताया कि उन्होंने खेतों में गेहूं की बिजाई कर दी है। बारिश नहीं होने से उन्हें सूखे के आसार लग रहे थे। लेकिन, वीरवार शाम तथा शुक्रवार सुबह हुई बारिश से किसानों को बंपर फसल की उम्मीद जगी है।
50 फीसदी अनुदान पर दिया किसानों को बीज
बिलासपुर जिला के किसानों ने इस साल अेहतर किस्म का लगभग तीन हजार क्विंटल गेहूं का बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाया। जिला में लगभग 27 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान गेहूं की बिजाई करते हैं। कृषि विभाग ने इस साल 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं के बीजों के लिए पर्याप्त नमी मिली है। गेहूं की फसल के लिए समय पर हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
- डॉ. बलवंत ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, बिलासपुर