फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain shed becomes parking for vehicles

Bilaspur News: वर्षा शालिका बनी वाहनों की पार्किंग

Sun, 29 Sep 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rain shed becomes parking for vehicles
- भराड़ी बाजार की वर्षा शालिका में हर समय खड़े रहते हैं वाहन
विज्ञापन

-लोगों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी बाजार में लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई वर्षा शालिका दोपहिया वाहनों की पार्किंग स्थल बन गई है। आम जनता को बैठने तक के लिए जगह नहीं है। राहगीर और यात्रियों को खुले आसमान में खड़े होने को मजबूर है।

हर समय वर्षा शालिका के अंदर दो से चार दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण इसके भीतर बैठना तो दूर यहां खड़ा हो पाना भी मुश्किल है। भराड़ी क्षेत्र में उप तहसील, जल शक्ति विभाग, स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग तहसील से संबंधित व अन्य कार्य करवाने के लिए भराड़ी पहुंचते हैं। लोगों को आराम करने के लिए सड़क किनारे वर्षा शालिका का निर्माण किया गया है, ताकि बारिश, धूप के दौरान लोग यहां पर बैठकर आराम कर सकें, लेकिन वर्षा शालिका के भीतर हर समय वाहन खड़े रहते हैं। आमजन की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाई गई वर्षा शालिका का कोई लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों और राहगीरों को विश्राम करना होता है तो स्थानीय दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। पुरुष तो दुकानों में शरण ले लेते हैं, लेकिन महिलाएं वर्षा शालिका के बाहर ही मजबूरी में खड़ी रहती हैं। वर्षा शालिका से महज 200 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना मौजूद है। पुलिसकर्मी भी बाजार में लगातार आते रहते हैं, लेकिन वर्षा शालिका के भीतर खड़े वाहनों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने कहा कि इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी। वर्षा शालिका लोगों की सुविधा के लिए बनी है। इसमे वाहन खड़ा करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed